{"_id":"67fff66383817e939b0d5409","slug":"audience-danced-to-the-song-anarkali-disco-chali-at-kisan-mela-mandi-news-c-90-1-ssml1045-153479-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसान मेले में ‘अनारकली डिस्को चली’ गाने पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसान मेले में ‘अनारकली डिस्को चली’ गाने पर झूमे दर्शक
Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय पधर मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती स्टार गायिका राखी गौतम। संवाद
पधर (मंडी)। जिला स्तरीय किसान मेला पधर की पहली सांस्कृतिक संध्या गायिका राखी गौतम के नाम रही। मशहूर लोक गायक यादव चौहान की नाटियों ने भी संध्या में धमाल मचाया, जबकि स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमाया। चच्योट निधि बैंक के निदेशक राकेश कुमार पुरी ने सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने शॉल, टोपी पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
राखी गौतम ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की और इसके बाद ‘डफली वाले डफली बजा’, ‘अनारकली डिस्को चली’, ‘कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैना’ जैसी लोकप्रिय प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीता।
वहीं, यादव चौहान ने ‘मैं निकला गड्डी ले के’, ‘खाई के पान बनारस वाला’, ‘तेरी प्रौंठी लगा रेडिया’ जैसे गीतों से युवाओं को नचाया और माहौल को उत्साहित किया। इसके अतिरिक्त, पधर की दिव्या, पुष्पा देवी, करिश, पंकज, तरीषा सरस्वत, धारिती शर्मा, हेत राम, प्राची ठाकुर, शुभम, एंजल एंड ग्रुप, याशिमा गर्ग, रेखा चौहान, कृष्ण कुमार ने पंजाबी, पहाड़ी और बॉलीवुड गानों से दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
सोलन की इंदु बाला, चंबा के देविंद्र शर्मा, नारकंडा के रमेश कटोच, शिमला के रोहित सागर, बरोट के विजय ठाकुर और कांगड़ा के धीरज शर्मा ने भी अपनी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।