फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Auction of liquor contracts in Mandi on 20th

Mandi News: मंडी में शराब ठेकों की नीलामी 20 को

Mon, 17 Mar 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Auction of liquor contracts in Mandi on 20th
मंडी। जिला मंडी में शराब के ठेकों की नीलामी 20 मार्च को जिला परिषद हाल भ्यूली में की जाएगी। आबकारी विभाग ने जिले में 19 इकाइयां बनाई हैं। जिले में 388 ठेकों का आधार मूल्य 185 करोड़ रुपये रखा गया है। कोई भी व्यक्ति नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में आबकारी विभाग ने जिले में सात यूनिट बनाए थे। तब 181.63 करोड़ रुपये आधार मूल्य तय किया गया था। इस बार आधार मूल्य में करीब चार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पड़ोसी राज्यों का मुकाबला करने के लिए सरकार ने इस बार अंग्रेजी शराब का कोटा ओपन रखने का फैसला लिया है। इसके तहत अंग्रेजी शराब को रखने के लिए कोई सीमा तय नहीं की जाएगी। देसी शराब का कोटा हालांकि फिक्स रहेगा।
विज्ञापन

.....
शराब के ठेकों की नीलामी प्रकिया 20 मार्च को सुबह नौ बजे उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन की अगुवाई में चयनित कमेटी की देखरेख में शुरू होगी। जिले में इस बार 19 इकाइयां बनाई गई हैं। इनका आधार मूल्य 185 करोड़ रुपये रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वरुण कटोच, उपायुक्त, राज्य कर एवं कराधान मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed