{"_id":"6a4cf911ee3d18ec2c0e99cc","slug":"attempt-to-obstruct-police-raid-at-chicken-corner-fir-registered-against-five-people-including-the-panchayat-pradhan-mandi-news-c-90-1-mnd1021-203908-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चिकन कॉर्नर में पुलिस की रेड रोकने की कोशिश, पंचायत प्रधान समेत पांच पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चिकन कॉर्नर में पुलिस की रेड रोकने की कोशिश, पंचायत प्रधान समेत पांच पर एफआईआर
विज्ञापन
भौर में शराब बरामद, पुलिस का आरोप- शटर बंद कर गवाहों को धमकाया
शराब बरामदगी के मामले में आबकारी अधिनियम और काम में बाधा पहुंचाने पर अलग से प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू थाना क्षेत्र के भौर में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम के काम में बाधा पहुंचाने के आरोप में पंचायत प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक चिकन कॉर्नर से शराब भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार सोमवार रात गुप्त सूचना के आधार पर भौर स्थित एक चिकन कॉर्नर में छापा मारा गया। तलाशी के दौरान वहां से प्लास्टिक की बोतलों में रखी करीब 400 मिलीलीटर और 300 मिलीलीटर शराब बरामद हुई। इस मामले में दुकान संचालक रवि निवासी भौर तहसील सुंदरनगर, के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान भौर पंचायत प्रधान चंद्रमणि, नागेंद्र पाल, सुनील, मोनू और एक महिला समेत कुछ अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं करने का दबाव बनाया और उसे गरीब बताते हुए कार्रवाई रोकने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक जब टीम ने कार्रवाई जारी रखी तो आरोप है कि दुकान का शटर और पिछला दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया। साथ ही गवाहों को धमकाकर मौके से ले जाने की कोशिश की गई। इसके बाद पुलिस ने पंचायत प्रधान चंद्रमणि समेत पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने, धमकाने और अनुचित दबाव बनाने के आरोप में अलग से प्राथमिकी दर्ज की है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।