सरकाघाट (मंडी)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सौजन्य से नागरिक अस्पताल सरकाघाट की टीम ने नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में एक बेबी शो का आयोजन किया। इसमें नौ बच्चों ने भाग लिया। नविका राजपूत और अथर्व प्रथम स्थान पर रहे जबकि राधिका, स्वाति और दिपाक्षी द्वितीय स्थान पर रहे।
बेबी शो में भाग लेने वाले यशपाल, आयांश, यश और यशिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पहले दो स्थानों पर रहने वाले सभी प्रतिभागियों को एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, ग्राम पंचायत प्रधान बरच्छवाड़ निशा कुमारी और एसएमओ सरकाघाट डॉ. देशराज शर्मा ने नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका के रूप में डाॅ. अश्विन ज्योति, महिला स्वास्थ्य कर्मी रेखा और पुरुष स्वास्थ्य कर्मी अनिल शर्मा थे। संवाद