{"_id":"665afb19240a1b66fc002bb7","slug":"at-some-places-they-were-welcomed-with-tilak-and-at-other-places-they-were-given-water-to-drink-mandi-news-c-90-1-ssml1045-127717-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कहीं तिलक लगाकर स्वागत किया तो कहीं पिलाया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कहीं तिलक लगाकर स्वागत किया तो कहीं पिलाया पानी
Sun, 02 Jun 2024 04:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
करसोग के सेरी बंगलोे बूथ पर तिलक लगाकर मतदाताओं का स्वागत करती स्वयंसेवी
मंडी/करसोग। जिला मंडी के मतदान केंद्रों में इस बार एनएसएस और एनसीसी के स्वयंसेवियों ने भी अहम भूमिका निभाई। मंडी शहर के बूथ बाल स्कूल मंडी, कन्या स्कूल के अलावा जिला के विभिन्न केंद्रों पर स्वयंसेवियों को मतदाताओं का सहयोग करते देखा गया। इस दौरान उन्होंने कतारों में खड़े मतदाताओं को पानी पिलाया तो कहीं पर बुजुर्ग और दिव्यांग लोगों को लाने और ले जाने में भी की सहायता की।
करसोग के सेरी बंगलो बूथा पर तो स्वयंसेवियों ने मतदाताओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। यहां पर आने वाले मतदाताओं का इन्होंने स्वागत किया और उन्हें तिलक लगाकर वोट करने भेजा। उधर, करसोग के लिए पांगणा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पांगणा के राष्ट्रीय सेवा योजना स्काउट एंड गाइड, ईको क्लब के स्वयंसेवियों ने मतदाताओं की सहायता व सेवा में योगदान किया। उन्होंने दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिकों, अस्वस्थ मतदाताओं के बैठने, पेयजल, शौचालय सहित किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी।