{"_id":"6a61fdcf9131661208078ad7","slug":"assessment-of-childrens-academic-proficiency-instructions-to-boost-self-confidence-mandi-news-c-90-1-mnd1001-206088-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बच्चों की परखी शैक्षणिक योग्यता, आत्मविश्वास बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बच्चों की परखी शैक्षणिक योग्यता, आत्मविश्वास बढ़ाने के निर्देश
विज्ञापन
शिक्षा उपनिदेशक ने रोहांडा, कमांद और चौकी स्कूलों का किया निरीक्षण
मिड-डे मील की गुणवत्ता भी जांची, विद्यार्थियों से पूछे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी एजुकेशन) मीना राठौर ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहांडा, कमांद, राजकीय माध्यमिक पाठशाला चौकी सहित अन्य विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर विभिन्न विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे और उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता का आकलन किया।
इस दौरान अधिकांश विद्यार्थियों ने पूछे गए प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। हालांकि, कुछ विद्यालयों में बच्चों में आत्मविश्वास की कमी देखने को मिली। इस पर उपनिदेशक ने शिक्षकों को विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने तथा उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालयों की लाइब्रेरी, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मिड-डे मील की गुणवत्ता परखने के लिए उन्होंने स्वयं भोजन चखा। विद्यार्थियों से भोजन के संबंध में जानकारी लेने पर बच्चों ने बताया कि उन्हें नियमित रूप से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जिसमें मटर-पनीर जैसे व्यंजन भी शामिल हैं। इन दिनों मिड-डे मील में खीर भी परोसी जा रही है।शिक्षा उपनिदेशक मीना राठौर ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले विद्यालयों में इन दिनों छुट्टियां चल रही हैं। ऐसे में शीतकालीन सत्र वाले स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था, शैक्षणिक गुणवत्ता तथा अन्य व्यवस्थाओं का आकलन किया जा रहा है। साथ ही शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं।