फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   As soon as the budget is received, the restoration of natural water sources starts in mandi

शहर के प्राकृतिक जलस्त्रोतों में खर्च होंगे 3.29 करोड़

Sun, 20 Feb 2022 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
As soon as the budget is received, the restoration of natural water sources starts in mandi
मंडी। छोटी काशी के विभिन्न प्राकृतिक जलस्रोतों पर 3.29 करोड़ रुपये खर्च होंगे। प्राकृतिक पेयजल स्रोतों को संवारने के लिए नगर निगम मंडी ने जलशक्ति विभाग को बजट जारी कर दिया है। जलशक्ति विभाग ने टेंडर जारी कर ठेकेदारों को कार्य आवंटित कर दिया है।
विज्ञापन

प्राकृतिक जलस्रोतों का न केवल कायाकल्प होगा, बल्कि प्रमुख जलस्रोतों के पास लोगों के लिए सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। रियासत काल में पेयजल स्रोतों के लिए मंडी मशहूर रहा है। अब उचित रखरखाव न होने के कारण अधिकतर पेयजल स्रोत अस्तित्व खोने लगे हैं।
विज्ञापन

शहर में 50 से 100 मीटर के दायरे में प्राकृतिक जलस्रोत हैं। इनकी बनावट में राजशाही झलकती है। मंडी शहर में शिवा बावड़ी, डिबा बावड़ी, जैंचू नौण, पंडित की बावड़ी, पैहरों की बावड़ी और छाया बावड़ी सहित अन्य प्राकृतिक जलस्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के विभिन्न वार्डों में कुछ ऐसे भी प्राकृतिक जल स्रोत हैं जिनका अस्तित्व ही खत्म हो चुका था। जलशक्ति विभाग ने स्रोतों को खोज कर रिपोर्ट नगर निगम को सौंपी है। ऐसे करीब 114 प्राकृतिक जल स्रोत हैं जिनका जीर्णोद्धार किया जाना है।

...
प्राकृतिक जल स्रोतों की रिपोर्ट पहुंचने के बाद नगर निगम ने जलशक्ति विभाग को बजट जारी कर दिया है। अब विभाग ने प्राकृतिक जल स्रोतों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
-एचसी जसवाल, सहायक अभियंता नगर निगम मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed