{"_id":"6a35212e15cc3ba51e03d4bb","slug":"arun-becomes-open-badminton-champion-at-anti-chitta-tournament-mandi-news-c-90-1-ssml1045-201317-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एंटी-चिट्टा टूर्नामेंट में अरुण बने ओपन बैडमिंटन चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एंटी-चिट्टा टूर्नामेंट में अरुण बने ओपन बैडमिंटन चैंपियन
विज्ञापन
सिद्धार्थ, राजवीर, यशवर्धन-मयंक और शिवांश-अर्नव ने भी जीते अपने-अपने वर्ग के खिताब
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसपीएस इंटरनेशनल स्कूल अनंत नगर तताहर में आयोजित दो दिवसीय एंटी-चिट्टा ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का वीरवार देर शाम समापन हो गया। समापन समारोह में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य दिनेश कुमार नारंग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि दिनेश कुमार नारंग ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं। प्रतियोगिता के अंडर-14 एकल वर्ग में सिद्धार्थ विजेता रहे, जबकि अंडर-14 युगल वर्ग का खिताब यशवर्धन और मयंक की जोड़ी ने अपने नाम किया। अंडर-19 एकल वर्ग में राजवीर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि अंडर-19 युगल वर्ग में शिवांश और अर्नव विजेता बने। ओपन एकल वर्ग का खिताब अरुण ने जीता।