फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   arrested youth accepted the murder crime

पुलिस पर रिवाल्वर तानने के आरोपी ने कबूली मर्डर की बात

Sun, 09 Apr 2017 10:40 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sun, 09 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
arrested youth accepted the murder crime
demo pic - फोटो : अमर उजाला

सुंदरनगर (मंडी)। थाना सुंदरनगर के तहत मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर पुंघ के समीप नाके के दौरान पुलिस पर रिवाल्वर तानने के आरोपी युवक ने दिल्ली के नजफगढ़ में सरेआम गोली मार कर मर्डर करने की बात कबूली है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने अभी इस मामले की पुष्टि नहीं की है। मामले में फरार एक अन्य आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। शनिवार देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। जबकि, पकड़े गए आरोपी युवक अंशुल धनखड़ को पुलिस ने रविवार शाम पांच बजे सुंदरनगर के कोर्ट नंबर-दो में पेश किया। जहां पुलिस की मांग पर अदालत ने आरोपी को 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा है।

विज्ञापन


हिमाचल पुलिस ने आरोपियों के बारे में दिल्ली पुलिस को सूचित कर उनसे संबंधित जानकारियां मांगी है। शनिवार को चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर यहां पुंघ में नाके के दौरान कार में सवार दो युवकों को पुलिस ने जांच के लिए रोका था। जहां तलाशी के दौरान दिल्ली के बाबा हरिदास नगर निवासी अंशुल धनखड़ ने पुलिस कर्मियों पर रिवाल्वर तान दी थी। जिस पर पुलिस ने उसे रिवाल्वर सहित काबू पा लिया। युवक के कब्जे से 20 कारतूस भी बरामद किए थे। जबकि, दूसरा आरोपी झज्जर हरियाणा निवासी विकास दलाल पुलिस को चकमा देकर हाईवे से सटे जंगल में फरार हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश में जंगल के चारों ओर नाकेबंदी भी की। लेकिन, दो दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। रविवार शाम करीब पांच बजे सुंदरनगर पुलिस ने अंशुल धनखड़ को सिविल जज जूनियर डिविजन के समक्ष पेश किया।
विज्ञापन


जहां पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शेष रहने के कारण उसके रिमांड की मांग की। जिस पर कोर्ट ने आरोपी को 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरोपी अंशुल धनखड़ ने प्रारंभिक पूछताछ में नजफगढ़ में मर्डर करने की बात कबूली है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। यह वीडियो फरवरी माह में यू ट्यूब पर अपलोड किया गया है। उधर, एएसपी मंडी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि पकड़े गए आरोपी अंशुल धनखड़ ने दिल्ली में सरेआम मर्डर करने की बात कबूली है। दिल्ली पुलिस को मामले की सूचना दी गई है। सोमवार को दिल्ली पुलिस टीम मंडी पहुंचेगी। दिल्ली पुलिस ने आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड होने की पुष्टि की है। लेकिन, अभी तक आधिकारिक तौर पर इनका आपराधिक रिकार्ड सामने नहीं आया है। आरोपी को अदालत ने 12 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed