{"_id":"60a8fe718ebc3e36ac12559c","slug":"arrangement-for-stay-covid-patient-s-attendant-in-mandi-mandi-news-sml371105346","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड मरीजों के तीमारदारों को रहने का किया प्रबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड मरीजों के तीमारदारों को रहने का किया प्रबंध
विज्ञापन
मंडी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने राधास्वामी सत्संग व्यास खलियार में कोविड मरीजों के लिए 200 बेड का प्रबंध किया है। इसका शहर की सभी संस्थाओं और बुद्धिजीवियों ने सरकार का आभार जताया है।
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल खलियार के प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने प्रशासन के सहयोग से विद्यालय के न्यू ब्लॉक में तीमारदारों के लिए ठहरने का उचित प्रबंध किया है।
विद्यालय भवन को सैनिटाइज किया गया। तीमारदारों के लिए स्वच्छता का ध्यान रखते हुए उचित दूरी पर बेड, स्वच्छ जल और भोजन का प्रबंध भी किया गया है ताकि मरीजों के साथ आए लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य का कहना है कि इस विकट स्थिति में उन्हें सेवा का मौका दिया गया, इसके लिए वह समस्त डीएवी संस्था की ओर से प्रशासन व सरकार का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय से जितना संभव हो सके इस विकट समय में वह प्रशासन के साथ चलने के लिए तैयार हैं। संवाद