फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apply for the JNV Class 6 entrance exam by July 31.

Mandi News: जेएनवी छठी कक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 18 Jul 2026 07:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
Apply for the JNV Class 6 entrance exam by July 31.
मंडी। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के अंतर्गत संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज भट्टनागर ने बताया कि जिला मंडी के ऐसे विद्यार्थी, जो सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त सरकारी अथवा गैर-सरकारी विद्यालय में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, वे प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी का मंडी जिले का निवासी होना तथा मंडी जिले में ही कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी की जिनकी जन्म तिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट तथा ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 01905-282046, 9805319303, 7500741897 पर किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 9 बजे से शाम 4 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed