{"_id":"686039f8794a96998f057868","slug":"apply-for-anganwadi-worker-and-assistant-by-31st-july-mandi-news-c-90-1-ssml1045-160651-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन
Sun, 29 Jun 2025 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 29 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
मंडी। मंडी सदर में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
साक्षात्कार 8 अगस्त को बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर के कार्यालय में होंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैणी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बिनोल, धार, पंजेठी, मगवांई-2, रुहंज तथा गदयाहण में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केंद्र पुरानी मंडी, मन्याणा, लक्ष्मी नारायण मंदिर थनेहड़ा, लोअर सुहड़ा, लोअर समखेतर, भलाणा, थट्टा, तरयाम्बला तथा भ्यूली-2 में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं।
पात्र महिला उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र के साथ समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया-प्रतियों सहित 31 जुलाई 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर मंडी कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 8 अगस्त को सुबह 11 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित होना होगा। संवाद