{"_id":"66cf1900c28a6eeb9a09ecaf","slug":"applications-invited-for-vacant-posts-of-anganwadi-worker-and-assistant-mandi-news-c-90-1-ssml1045-134346-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों के लिए मांगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के खाली पदों के लिए मांगे आवेदन
Thu, 29 Aug 2024 06:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गोपालपुर द्वारा सरकाघाट क्षेत्र में विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 23 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपालपुर अनीता शर्मा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के पद हरण मझवाड़, बाग भाल्यान, और सैन केंद्रों के लिए हैं, जबकि सहायिकाओं के पद डोल-1, बडोई, रखोह, गद्यारू, शैलग, बाल्हरा, नवानी, तुमराहण, गोपालपुर-2 और दलोली केंद्रों के लिए हैं। चयन प्रक्रिया के तहत 27 सितंबर 2024 को प्रातः 10 बजे साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 10,000 रुपये और सहायिका को 5,500 रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा। उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा पास और पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 रुपये से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
धर्मपुर में 18 सितंबर तक आवेदन का समय
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल धर्मपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर सहायिकाओं के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पद बहरी, बांदल, लंगेहड़, गियुण, कांगू का गहरा, मकेहड़, कौंसल, भतौर, और द्रुमण केंद्रों पर हैं। आवेदन 18 सितंबर 2024 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, धर्मपुर के कार्यालय में जमा किए जा सकते हैं। साक्षात्कार 24 सितंबर 2024 को आयोजित किया जाएगा और उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां प्रस्तुत करनी होंगी।
24 सितंबर को एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में होंगे साक्षात्कार
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी आंगनबाड़ी सहायिकाओं और कार्यकर्ताओं के खाली पदों को भरा जाना है। इसके लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से योग्य महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद लोअर सेरी केंद्र में भरा जाएगा। इसके अलावा जलपेड, चलहारग, जोल, और हार में सहायिकाओं के पद भरें जाएंगे। आवेदन 20 सितंबर तक बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग के कार्यालय में किए जा सकते हैं। चयन और साक्षात्कार 24 सितंबर को एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में आयोजित किए जाएंगे। सभी दस्तावेजों की मूल प्रतियां साक्षात्कार के समय प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।