फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Apple fare should be charged on the basis of kilogram

Mandi News: किलोग्राम के हिसाब से लिया जाए सेब का किराया

Mon, 28 Jul 2025 03:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 03:34 PM IST
विज्ञापन
Apple fare should be charged on the basis of kilogram
सेब उत्पादक संघ, किसान सभा ने बालीचौकी एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सेब उत्पादक संघ एवं किसान सभा लोक कला कमेटी बालीचौकी ने उपमंडल अधिकारी नागरिक बालीचौकी को मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने सेब का किराया किलोमीटर के बजाय किलोग्राम करने की मांग उठाई है। बरसात के कारण सड़कें बंद हैं और सेब सीजन सिर पर है। ऐसे में सड़कों की दशा सुधारने की मांग भी की गई।
नौजवान किसान सभा राज्य कमेटी के सदस्य महेंद्र राणा ने कहा कि सब्जी मंडी में एपीएमसी एक्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। किसान सभा इकाई भरसी ने मांगों को उपमंडल अधिकारी नागरिक के समक्ष रखा। इनमें मुख्य रूप से गांव जाने वाली सड़क की दुर्दशा, 2023 की आपदा में पूरे गांव में कई घरों में दरारें आना और उसका मुआवजा नहीं मिलने का मामला उठाया। उपमंडल अधिकारी नागरिक ने भी शीघ्र सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

किसान सभा ने कहा कि शिमला में होने वाले सचिवालय घेराव में इन मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बालीचौकी क्षेत्र में भी लगभग 50 किसान सचिवालय की ओर जाएंगे। आने वाले समय में बालीचौकी में प्रदर्शन किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में ओम चंद, यदुनंदन राय, प्रकाश चंद, इंद्र सिंह, देवेंद्र कुमार, झबेराम, ओम चंद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed