फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Appeal to SP to search for the woman

Mandi News: टिकट बनाई पूरी, स्टेशन से पहले उतार दीं सवारियां

Tue, 05 Nov 2024 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Appeal to SP to search for the woman
सरकाघाट-मढ़ी बस से रास्ते में उतारे गये यात्री।
धर्मपुर (मंडी)। सरकाघाट से मढ़ी जा रही बस में सवार यात्रियों को गंतव्य से करीब 10 किलोमीटर पीछे ही उतार दिया गया। वापस छोड़ने के आग्रह पर चालक बस लेकर लौटा ही नहीं जबकि यात्रियों ने टिकट अपने गंतव्य स्टेशन की कटवाई थी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर 1:10 बजे सरकाघाट से मढ़ी वाया जोढन, छुईघाट, बिंगा जाने वाली बस 30 मिनट की देरी के बाद 1:40 मिनट पर रवाना हुई। बस जब 2:45 बजे नालड पहुंची तो चालक ने बिंगा और मढ़ी जाने वाले यात्रियों को यह कहकर उतार दिया कि वह सरी से वापस आकर उन्हें गंतव्य तक छोड़ देगा। इस दौरान यात्रियों ने बस का काफी समय तक इंतजार किया, लेकिन जब बस वापस आई तो ड्राइवर सीधे सरकाघाट के लिए रवाना हो गया।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी। कुछ यात्री बीमार भी थे। यात्री शमशेर सिंह, नेकराम, ओम प्रकाश, तुलसी राम, विनोद कुमार, बबली देवी, रामदेई और पलवी आदि ने बताया कि उन्हें मढ़ी से 10 किलोमीटर पीछे नालड में उतार दिया गया। इस रूट पर शाम 6 बजे एक और बस आती है लेकिन तीन घंटे तक खड़े रहना मुश्किल था। इस कारण उन्हें टैक्सी किराए पर लेनी पड़ी। उन्होंने क्षेत्रीय प्रबंधक से भी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। यात्रियों ने मांग की है कि चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
...चालक-कंडक्टर से बात नहीं हुई है। उनसे बात होने पर ही स्थिति का पता चलेगा कि ऐसा क्यों किया गया।। अगर जानबूझकर ऐसा किया होगा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- मेहर चंद, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी सरकाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed