फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Another death amid outbreak of jaundice, woman dies in PGI Chandigarh

Mandi News: पीलिया के प्रकोप के बीच एक और मौत, महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में तोड़ा दम

Mon, 05 Aug 2024 10:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 05 Aug 2024 10:24 AM IST
सार

पीलिया से ग्रस्त महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में रविवार देर शाम दम तोड़ा है। उपमंडल में इससे पहले भी पीलिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। पीलिया के कहर से लोगाें में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
Another death amid outbreak of jaundice, woman dies in PGI Chandigarh
मृतिका रानी देवी का फाइल फोटो

विस्तार

उपमंडल जोगिंद्रनगर में पीलिया के प्रकोप के बीच एक और महिला की मौत हो गई। पीलिया से ग्रस्त महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में रविवार देर शाम दम तोड़ा है। उपमंडल में इससे पहले भी पीलिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो चुकी है। पीलिया के कहर से लोगाें में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की जुटाई जानकारी के अनुसार लडभड़ोल क्षेत्र के सिमस गांव निवासी 36 वर्षीय रानी देवी  मनरेगा में मजदूरी करती थी। इसी बीच अचानक बीमार हो गई। उसने नागरिक अस्पताल बैजनाथ से ओपीडी में उपचार लिया। तबीयत में सुधार न होने पर उसे टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर किया गया। महिला को पीजीआई में रविवार सुबह आईसीयू में भर्ती किया गया, लेकिन देर शाम को उसने दम तोड़ दिया। रानी देवी के पति दिहाड़ी मजदूरी करता है। वहीं, पत्नी की मौत के बाद दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया है। सिमस पंचायत प्रधान विवेक जस्वाल ने रानी देवी की मौत की पुष्टि की है।

विज्ञापन


जोगिंद्रनगर में पीलिया का प्रकोप शहर से लेकर गांव तक पहुंच गया है। इस बीच हर रोज पीलिया के मरीज जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ गंभीर मरीज टांडा मेडिकल अस्पताल के लिए भी जोगिंद्रनगर से रेफर हुए हैं। वहीं, पालमपुर व बैजनाथ के अस्पतालों में भी जोगिंद्रनगर उपमंडल से लोग पीलिया का उपचार करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। शनिवार को जोगिंद्रनगर शहर के लक्ष्मी बाजार में 24 वर्षीय युवक अरुण कुमार की पीलिया से मौत होई थी। इसके अलाव भडयाड़ा गांव की 20 वर्षीय प्रशिक्षु नर्स शिल्पा की भी पीलिया के कारण ही मौत हुई थी।उधर, तहसीलदार लडभड़ोल उर्मिला सुमन ने बताया कि पीजीआई में महिला की मौत की जानकारी मिली है। मामले में जांच की जा रही है। वहीं, सीएमओ मंडी डॉ. एनके भारद्वाज ने बताया कि बीएमओ से महिला की मौत को लेकर रिपोर्ट ली जाएगी। मौत के सही कारणों का भी पता लगाया जाएगा। नागरिक अस्पताल बैजनाथ और टांडा मेडिकल कॉलेज से भी रिकॉर्ड लिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed