फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anish of Bilaspur first in 10 km race

Mandi News: दस किमी दौड़ में बिलासपुर के अनीश प्रथम

Sat, 19 Apr 2025 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Anish of Bilaspur first in 10 km race
टिहरा में नशे के खिलाफ दौड़ लगाने को तैयार धावक। स्रोत संगठन - फोटो : :मारपीट में छूट गई बाइक को वापस कराती पुलिस।
टिहरा (मंडी)। लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति समिति धर्मपुर खंड ने शुक्रवार को दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया। यह दौड़ स्पर्धा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बांदल से कमलाह गलू तक विभिन्न आयु वर्ग के लिए आयोजित की गई। इसमें 118 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इनमें 87 युवा और 31 युवतियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। दौड़ को सुंदरनगर निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य डाॅ. पदम गुलेरिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता एवं परशुराम खेल मेडल विजेता पुष्पा ठाकुर भी शामिल हुईं। पहले दस स्थानों तक आने वाले सभी वर्गों के विजेताओं में डेढ़ लाख रुपये से भी अधिक के नकद इनाम विधायक चंद्रशेखर ने वितरित किए।
विज्ञापन

दस किलोमीटर दौड़ में बिलासपुर के अनीश प्रथम, हटगढ़ के रोहित दूसरे और नागेंद्र तीसरे स्थान पर रहे। 20 वर्ष से कम आयु वर्ग में हटगढ़ के राहुल प्रथम, नितेश द्वितीय और उदय तृतीय रहे। 18 वर्ष से कम आयु वर्ग में हमीरपुर के आर्यन चौहान पहले, बिलासपुर के अनमोल दूसरे और हटगढ़ के गौरव तीसरे स्थान पर रहे। 16 साल से कम आयु वर्ग में हमीरपुर के प्रंकुल प्रथम, बिलासपुर के राहुल कुमार द्वितीय और बिलासपुर के पंकज शर्मा तृतीय रहे। सभी वर्गों में चौथे से दसवें स्थान पर आने वालों को भी इनाम दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हिमाचल प्रदेश नेटबाल टीम को प्रथम बार पदक जीतने पर सम्मानित किया गया। इसमें अधिकांश खिलाड़ी धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के हैं। बीमारी से जूझ रहे डरवाड़ निवासी पूर्व एथलीट मनोज वर्मा को नशा मुक्ति अभियान समिति के अध्यक्ष भूपिंदर भूप्पी ने राशि प्रदान की। सभी प्रतिभागियों के लिए दौड़ के बाद दोपहर के भोजन का प्रबंध भी किया था।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रणताज राणा एवं प्रतियोगिता के निदेशक भूपिंदर भूप्पी ने कहा कि अगर युवा पीढ़ी को नशे के मकड़जाल से छुड़ाना है तो उन्हें खेलों में नियमित जोड़ने की व्यवस्था करने की जरूरत है। कहा कि मैराथन धर्मपुर, संधोल, मंडप, सरकाघाट इत्यादि जगहों पर भी आयोजित की जाएंगी। विधायक चंद्रशेखर ने नशा मुक्ति के लिए किए गए इस प्रयास के लिए सभी संगठनों की सराहना की। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य भूपेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य शिवकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed