फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anganwadi workers have not received honorarium for three months

Mandi News: आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं को तीन माह से नहीं मिला मानदेय

Sat, 24 Feb 2024 05:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 24 Feb 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers have not received honorarium for three months
धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ प्रोजेक्ट की बैठक में भाग लेती कार्यकर्ता   संव
धर्मपुर (मंडी)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ धर्मपुर की बैठक धर्मपुर में हुई। बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने तीन माह से मानदेय नहीं मिलने पर सरकार के प्रति रोष जताया है और जल्द से जल्द मानदेय जारी करने की गुहार लगाई। चंपा ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संघ की जिला अध्यक्ष भावना राणा विशेष रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन

भावना राणा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हर क्षेत्र में सेवा देने में अग्रणी भूमिका निभाती आ रही हैं। उन्हें अनदेखा किया जा रहा है। 80 से 90 प्रतिशत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ऐसी हैं जो मानदेय से अपना और अपने परिवार का गुजारा कर रही हैं। वह एक से 10 तारीख तक मानदेय का इंतजार करती रहती हैं, ताकि परिवार की छोटी छोटी जरूरतों का ख्याल रख सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को समय पर मानदेय नहीं मिलता है तो फिर उनकी उम्मीदें धरी की धरी रह जाती हैं। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में रोष की लहर उत्पन्न हो गई है। उन्हाेंने प्रदेश सरकार से मानदेय को समय पर देने की गुहार लगाई है। इस मौके पर संघ की धर्मपुर इकाई की सचिव निशा शर्मा सहित नीलम, आशा, सुरेशा, अनिता, रूमा व उषा, मंजुला, कुसमलता, वनीता, वंदना, शांता, राजकुमारी, अनीता, सरिता, चंपा, वानी, सपना, रूपा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed