फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anganwadi worker protest in Jogindernagar for demand

जोगिंद्रनगर में गरजीं आंगनबाड़ी वर्कर

Fri, 24 Sep 2021 04:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 04:53 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker protest in Jogindernagar for demand
जोगिंद्रनगर में एसडीएम कार्यालय के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी वर्कर? - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पर यूनियन ने जोगिंद्रनगर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। शहर में रोष रैली निकाली और एसडीएम कार्यालय का घेराव कर मांगों को उठाया। एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

मांगें न मानने पर उग्र आंदोलन के लिए चेताया। किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष कुशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में हुए इस प्रदर्शन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष तमन्ना, विनता ठाकुर मौजूद रहे। कुशाल भारद्वाज ने कहा कि 2013 में 45वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू किया जाए।
विज्ञापन

रामलीला मैदान से एसडीएम कार्यालय तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि कम से कम 21 हजार रुपये मानदेय मिलना चाहिए। दो लाख रुपये की ग्रेच्युटी, मेडिकल और अवकाश का लाभ भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर एसडीएम डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि मांगों को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed