फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Anganwadi buildings will be built in five schools including Nalsar

Mandi News: नलसर समेत पांच स्कूलों में बनेंगे आंगनबाड़ी भवन

Thu, 19 Dec 2024 06:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 19 Dec 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi buildings will be built in five schools including Nalsar
मंडी। बाल विकास परियोजना सदर के तहत पांच स्थानों में आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह भवन संबंधित पंचायत के स्कूल परिसर में बनेंगे। स्कूल और स्थानीय पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) समेत संयुक्त निरीक्षण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द आंगनबाड़ी केंद्र के भवनों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बल्हघाटी की ग्राम पंचायत नलसर के सरकारी स्कूल में आंगनबाड़ी संचालित की जा रही है, लेकिन अब यहां पर आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन बनाया जाएगा। इसके अलावा तीन पीपल, ज्यूणी बाजार, बायर छनवाड़ी और मझवाड़ स्कूलों में भी अब आंगनबाड़ी केंद्रों के भवन बनाए जाएंगे। फिलहाल यह केंद्र स्कूल कैंपस में चल रहे हैं।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में छह माह से लेकर तीन साल तक के बच्चों को कच्चा पौष्टिक आहार जबकि तीन से छह साल के बच्चों को केंद्रों में पका हुआ भोजन पौष्टिक आहार प्रदान किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के जन्म दिन भी मनाए जा रहे है। किशोरी मेले के तहत ड्राइंग, स्लोगन जैसी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के शारीरिक मानसिक विकास पर भी पूरी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों के साथ अटैच किया जा रहा है। करीब 30 स्कूल सरकारी स्कूलों के कैंपस से आंगनबाड़ी केंद्र चल रहे हैं। पांच अन्य स्थानों पर आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण की प्रक्रिया जारी है। औपचारिकताएं पूरा होते ही भवनों का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
-वंदना शर्मा, सीडीपीओ, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed