फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ambulance workers go on strike in Mandi, hold protest rally

Mandi News: मंडी में एंबुलेंस कर्मचारियों की पूर्ण हड़ताल, निकाली रोष रैली

Sat, 27 Dec 2025 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 27 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Ambulance workers go on strike in Mandi, hold protest rally
मंडी में एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल पर शहर में रैली निकालते कर्मचारी। संवाद - फोटो : लापता व्यापारी अर्पित जैन।
मंडी। सीटू से संबद्ध एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर मंडी जिले के 169 एंबुलेंस कर्मचारी वीरवार रात से शनिवार रात तक दो दिन की पूर्ण हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण जिले के 28 लोकेशनों पर संचालित 50 एंबुलेंस और बाइक सेवाएं पूरी तरह बंद रहीं। हड़ताली कर्मचारियों में ड्राइवर और ईएमटी शामिल हैं, जिन्होंने शुक्रवार सुबह जिला मुख्यालय मंडी में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और शहर में रोष रैली निकाली।
विज्ञापन

यूनियन के अनुसार हड़ताल मंडी जिला में 100 प्रतिशत सफल रही। मंडी में हुए प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के जिला प्रधान सुमित कपूर और महासचिव पंकज कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा है और उनसे प्रतिदिन 12 घंटे ड्यूटी करवाई जाती है, लेकिन उसका ओवरटाइम भुगतान नहीं किया जाता। हिमाचल हाईकोर्ट, लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट शिमला और श्रम कार्यालय के आदेशों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। इसके अलावा जब कर्मचारी यूनियन के माध्यम से अपनी मांगें उठाते हैं तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।
कर्मचारियों ने बताया कि इससे पहले भी वे दो बार एक-एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने न्यूनतम वेतन और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया। इसी कारण इस बार दो दिन की हड़ताल का निर्णय लिया गया।

सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और छुट्टियां व अन्य लाभ देने व यूनियन नेताओं के प्रति प्रताड़ना की नीति नहीं बदली तो यूनियन को अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed