फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Along with MBBS, there is now delay in counseling of B.Sc Nursing also

Mandi News: एमबीबीएस के साथ अब बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग में भी देरी

Sun, 28 Jul 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 28 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Along with MBBS, there is now delay in counseling of B.Sc Nursing also
अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय नेरचौक।
मंडी। देशभर में नीट पेपर लीक होने के बाद जहां एमबीबीएस की काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाई है, वहीं नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम भी जारी नहीं हुआ है। इससे अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। हर साल जुलाई में नर्सिंग की काउंसलिंग शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार परिणाम न आने के चलते काउंसलिंग शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (एएमआरयू) नेरचौक ने 23 जुलाई को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित करने का दावा किया था। मगर अभी तक यह परिणाम जारी नहीं हुआ है। 23 जुलाई के बाद पांच दिन बीत जाने के बावजूद नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम न आने से नर्सिंग की छात्राओं और उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन




इस देरी के कारण नर्सिंग की कक्षाएं भी देरी से शुरू होने की संभावना है। काउंसलिंग में कई राउंड होते हैं और सीटें खाली रहने की स्थिति में इन्हें भरने के लिए कई प्रावधान किए जाते हैं। कक्षाएं देर से शुरू होने से पढ़ाई पर असर पड़ सकता है। प्रदेश में सात जुलाई को नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम अभी तक घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रदेश में दो सरकारी नर्सिंग कॉलेजों सहित कुल 47 नर्सिंग कॉलेज हैं, जो एएमआरयू नेरचौक के अधीन आते हैं। इन कॉलेजों में नर्सिंग की सीटों को भरा जाना है। उधर, एएमआरयू नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि जल्द ही प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर काउंसलिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed