{"_id":"67e943aba8674ed0d9085bfb","slug":"ajays-scooby-best-in-dog-shaw-mandi-news-c-90-1-ssml1045-151996-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डॉग शॉ में अजय की स्कूबी बेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डॉग शॉ में अजय की स्कूबी बेस्ट
विज्ञापन
नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में वीर भूमी डॉग शो के दौरान हुनर दिखाता पालतू कुत्ता। स्त्रोत- विभाग
सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में रविवार को पशुपालन विभाग ने वीरभूमि डॉग शो का आयोजन किया। इसमें नलवाड़ मेला समिति की अध्यक्ष एवं एसडीएम स्वाति डोगरा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। एसएचओ सरकाघाट रजनीश ठाकुर और ग्राम पंचायत बरच्छवाड़ की प्रधान निशा कुमारी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉग शो में विभिन्न प्रजातियों के लगभग 28 कुत्ते लाए गए थे। वीर भूमि डॉग शो प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डॉ. अर्चना ठाकुर, डॉ. अर्पण शर्मा और डॉ. आशीष ने बारीकियों के साथ निरीक्षण कर विजेता कुत्तों का चयन किया। शो के दौरान ट्रेंड कुत्तों ने विभिन्न करतबों की झलकियां भी दिखाईं।
शो में अजय शर्मा की लेब्रा ब्रीड की स्कूबी ने प्रथम, चंद्रेश शर्मा के जर्मन शेफर्ड ब्रीड के रोमियो ने द्वितीय जबकि नरेश जर्मन शेफर्ड ब्रीड के एप्पल ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता कुत्तों के लिए मुख्यातिथि ने मालिकों को नकद पुरस्कार के साथ सहभागिता प्रमाण पत्र, किट और स्मृतिचिह्न भी भेंट किए।
विज्ञापन
संवाद