फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After worship, the deities bid farewell to the Galu fair

Mandi News: पूजा-अर्चना के बाद गलू मेले से विदा किए देवी-देवता

Tue, 22 Apr 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
After worship, the deities bid farewell to the Galu fair
तीन दिवसीय गलू मेले के समापन पर देवी देवताओं के दर्शन कर आ​शीर्वाद लेते श्रद्धालु। स्रोत जागरूक
जोगिंद्रनगर (मंडी)। चौहारघाटी के आराध्य देव पशाकोट और अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ मंगलवार को तीन दिवसीय गलू मेला संपन्न हो गया। जोगिंद्रनगर शहर के समाजसेवी राजमल और बीएड कॉलेज प्रबंध निदेशक नीलम चौहान ने समारोह की अध्यक्षता की। उन्होंने देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान महिला मंडलों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

मेला समिति की ओर से गलू पंचायत की प्रधान कला देवी, उपप्रधान सन्नी बिष्ठ ने समारोह के मुख्यातिथियों और विशेष अतिथियों को सम्मानित किया। प्रधान ने कहा कि देव परंपरा और हिमाचल की संस्कृति पर आधारित प्राचीन गलू देवता मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेशभर के कलाकारों को अधिमान दिलाया गया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि राजमल ने कहा कि प्रदेशभर में मेलों के आयोजनों से न केवल जरूरतमंद कारोबारियों की आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है, बल्कि लुप्त हो रही सांस्कृतिक धरोहर के महत्व की जानकारी क्षेत्रवासियों को मिल रही है। उन्होंने तीन दिवसीय मेले के विभिन्न आयोजनों के प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

....

पहलवानों ने दिखाया दमखम

तीन दिवसीय गलू देवता मेले के समापन अवसर पर कुश्ती का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल के नामी पहलवानों ने अपनी ताकत दिखाई। देर शाम तक चली कुश्ती लोगों के मनोरंजन का मुख्य आकर्षण रही। महादंगल में पहलवान---- ने दंगल को जीता। मेला समिति की अध्यक्ष कला देवी व उपाध्यक्ष सन्नी विष्ठ ने बताया कि गलू देवता मेले में देश भर के करीब सौ पहलवानों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed