फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After defeat in Lok Sabha elections, Minister Vikramaditya Singh will open camp office in Mandi.

Mandi News: लोस चुनाव में हार के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी में खोलेंगे कैंप कार्यालय

Tue, 08 Oct 2024 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 08 Oct 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
After defeat in Lok Sabha elections, Minister Vikramaditya Singh will open camp office in Mandi.
कल मंडी में कार्यालय का विधिवत होगा आगाज, संसदीय क्षेत्र के लिए होगा यह कार्यालय
विज्ञापन

लोस चुनाव प्रचार के दौरान मंडी में कार्यालय खोलने की कही थी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। लोकसभा चुनाव में हार के बाद लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता से किए वादे को पूरा करने जा रहे हैं। वे मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए कैंप कार्यालय खोलेंगे। नौ अक्तूबर को वे मंडी में कैंप कार्यालय का विधिवत रूप से शुभारंभ करेंगे। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान उन्होंने मंडी में कार्यालय खोलने की बात कही थी।
इस कार्यालय के खुलने के बाद विक्रमादित्य सिंह को शिमला में मिलने के बजाय यहीं अपने शिकायती पत्र, समस्या और सुझाव से जुड़े पत्र देने की व्यवस्था होगी। इनका उचित तरीके से समाधान होगा। यह कार्यालय मंडी शहर के बीचोंबीच होटल राजमहल के परिसर में खोला जा रहा है। पूर्व में यहां भाजपा ने लोस चुनाव के दौरान मीडिया सेंटर खोला था। लोस चुनाव के समाप्ति के बाद भाजपा ने इसे खाली कर दिया था। अब लोक निर्माण मंत्री यहां जनता की सुविधा के लिए कैंप कार्यालय खोलने जा रहे हैं। यहां स्टाफ भी तैनात किया जाएगा। मंडी आनेे से पूर्व जनता को उनके दौरे की सूचना दी जाएगीए ताकि वे यहीं उनसे मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले यह कार्यालय नगर निगम कार्यालय भवन में खोलने की कवायद चली थी, लेकिन मामला विधानसभा में उठने के बाद आगे कुछ नहीं हो पाया। उधर, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री के कैंप कार्यालय मंडी में खोलने की जानकारी फिलहाल उन्हें नहीं है। इस तरह की जानकारी मिलने पर साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
जिलाध्यक्ष बोले- मुझे नहीं कार्यक्रम की जानकारी
मंडी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कहा कि उन्हें लोक निर्माण मंत्री के मंडी दौरे कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। देर सवेर कार्यक्रम की जानकारी मिल ही जाएगी। कैंप कार्यालय खोलने को लेकर भी उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष की जानकारी के बगैर ही लोक निर्माण मंत्री का दौरा होना अपने आप में कई सवाल खड़े कर रहा है। बता दें कि पहले से ही हाशिये पर चल रहे प्रकाश चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के आश्वासन पर वे पद पर बने रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस महासचिव चेत राम ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। टूअर कार्यक्रम मिला है। इसे आगे भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed