फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   After 59 years, the deity Chunjwala returned after a historic meeting.

Mandi News: 59 वर्षों के बाद ऐतिहासिक मिलन कर लौटे देवता चुंजवाला

Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 17 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
After 59 years, the deity Chunjwala returned after a historic meeting.
गोहर (मंडी)। छह दशक के लंबे अंतराल के बाद कमरुनाग धाम पहुंचे देव चुंजवाला अब भव्य मिलन और पवित्र शाही स्नान के पश्चात अपने निवास कोठी शालागाड़ लौट आए हैं। 15 अक्तूबर को शुरू हुई यह दिव्य यात्रा न केवल धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण रही बल्कि लोक आस्था और सांस्कृतिक एकता का एक दुर्लभ उदाहरण भी बनी।
विज्ञापन

देवता चुंजवाला अपने पारंपरिक सात हारों के साथ भक्ति, श्रद्धा और परंपरा की अनुपम छवि प्रस्तुत करते हुए कमरुनाग धाम पहुंचे, जहां देव कमरुनाग के साथ उनका भव्य मिलन हुआ। कमरुनाग धाम पहुंचने पर स्थानीय देव समाज, गूरों, कारकूनों और हजारों श्रद्धालुओं ने देवताओं की अगवानी की। इस ऐतिहासिक क्षण ने मानो समय को पीछे छोड़ दिया और कमरु घाटी एक बार फिर देवमयी हो उठी। कमरु नाग झील के पवित्र जल में देवता चुंजवाला द्वारा किया गया शाही स्नान आध्यात्मिक ऊर्जा और धार्मिक आस्था का केंद्र बिंदु बना।
विज्ञापन

इससे पहले वर्ष 1966 में देवता चुंजवाला कमरु नाग धाम पहुंचे थे और इस बार की यात्रा को पुनः एक ऐतिहासिक मिलन के रूप में देखा गया। इस आयोजन के सफल संपन्न होने पर समस्त देव समाज, ग्रामीण जनता और गूर परंपरा ने मिलकर आभार और उल्लास व्यक्त किया। देवता चुंजवाला की वापसी ने न केवल धार्मिक उत्सव को पूर्ण किया बल्कि समस्त क्षेत्र में अध्यात्म और भक्ति की एक नई लहर भी दौड़ा दी। बड़ा देव के गूर देवी सिंह ने देव चुंजवाला के वापस लौटने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed