{"_id":"6659b5803a8cbe1b2e095c47","slug":"admission-process-will-start-in-ladbhadol-college-from-june-3-mandi-news-c-90-1-ssml1045-127642-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में तीन जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लडभड़ोल कॉलेज में तीन जून से शुरू होगी दाखिला प्रक्रिया
Sat, 01 Jun 2024 07:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 01 Jun 2024 07:01 PM IST
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में प्रवेश लेने की प्रक्रिया तीन जून से शुरू हो रही है। दाखिला की प्रक्रिया ऑनलाइन से होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को महाविद्यालय की वेबसाइट http://gcladbharol.ac.in/ पर जाना होगा।
कला एवं वाणिज्य संकाय के प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष में विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया 3 जून से 15 जुलाई तक चलेगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 16 जुलाई को महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थी 16 से 19 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे। वहीं, द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थी तीन जून से 15 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे और 6 जून से 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकेंगे।
कॉलेज में द्वितीय और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 20 जुलाई को होगा, जबकि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन कार्यक्रम 22 जुलाई को होगा। कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि महाविद्यालय में नामांकन के लिए विद्यार्थियों की ई-मेल आईडी का होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि छात्र समय रहते अपना प्रवेश सुनिश्चित कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।