{"_id":"6441374193cb23ce220b3274","slug":"admission-increased-in-government-school-lohara-mandi-news-c-19-1-127846-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सरकार स्कूल लोहारा में दाखिले बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सरकार स्कूल लोहारा में दाखिले बढ़े
विज्ञापन
मंडी जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा में कम्प्यूटर कक्षा में बैठे विद्यार्थी। संव
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। बल्ह उपमंडल में निजी स्कूलों से मुख मोड़कर अभिभावक अब बच्चों को सरकारी स्कूलों में भी दाखिल करवा रहे हैं। कुछ समय से सरकारी स्कूलों के बेहतर ढांचे और बच्चों के सर्वांगीण विकास को महत्व देते हुए अभिभावकों के रुख में बदलाव आया है।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लोहारा में इस सत्र में करीब दर्जनभर विद्यार्थी निजी स्कूल छोड़ यहां दाखिल हुए हैं। स्कूल की प्रधानाचार्य निशा गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रबंधन अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से स्कूल को एक बेहतर स्वरूप दिया है। विद्यार्थियों को संस्कारित और गुणात्मक शिक्षा देने के बेहतर से बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। लोहारा स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में बच्चों को पढ़ाई करवाई जा रही है। स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए डेस्क, हवादार कमरे, खिड़कियों में शीशे, जाली और पर्दों की सुविधा, बेहतर खेल मैदान, छात्र-छात्राओं व स्टॉफ के लिए अलग-अलग शौचालय सुविधा, आईसीटी लैब और लाइब्रेरी की सुविधा है।
स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए अध्ययनरत विद्यार्थी प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वे रिश्तेदारों और पड़ोसियों को स्कूल में पंजीकरण करवाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि वे बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाने के लिए प्राथमिकता दें।