फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Administration should hold meeting with nHAI: Committee

एनएचएआई से बैठक करवाए प्रशासन : समिति

Tue, 01 Feb 2022 10:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration should hold meeting with nHAI: Committee
कोटली एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देने के बाद एनएच प्रभावित। - फोटो : Mandi
मंडी। मंडी-कोटली-जालंधर एनएच 03 संघर्ष समिति ने विस्थापितों की मांगों तथा समस्याओं के समाधान के लिए एनएचएआई के साथ शीघ्र अति शीघ्र बैठक करने की मांग की है। मंगलवार को समिति के प्रधान प्रशांत मोहन की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कोटली से मिला।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा। इसमें एनएचएआई के साथ समिति की बैठक आयोजित करने के लिए प्रशासन की ओर से मध्यस्थता करने की मांग उठाई। उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रमेश चंद कटोच ने समिति को आश्वासन दिया कि वह एनएचएआई के उच्च अधिकारियों से संपर्क करके बैठक आयोजित करेंगे तथा विस्थापितों की प्रत्येक समस्या का समाधान करवाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

समिति के प्रधान प्रशांत मोहन ने कहा कि जिन किसानों के खातों में मुआवजे की रकम सरकार की ओर से जमा की गई है, उसका कोई विवरण लाभार्थियों को प्रेषित नहीं किया गया, जिसके चलते किसानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि किसान जानना चाहते हैं कि उन्हें कितनी जमीन का मुआवजा किस दर से दिया गया है। उन्होंने मार्ग की जद में आ रहे पेयजल स्रोतों तथा संपदा के संरक्षण की मांग भी एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में की। ज्ञापन के माध्यम से भूमि अधिग्रहण कानून 2013 को प्रभावी ढंग से लागू करने की मांग की गई, जिसमें विस्थापितों को चार गुना मुआवजा के साथ पुनर्वास तथा अन्य सुविधाएं मुहैया किए जाने का प्रावधान है। एसडीएम से मिलने गए संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय पंचायत के उपप्रधान मोहन सिंह ठाकुर, पूर्व उपप्रधान खेमचंद, कमल किशोर, हरिदास, संघर्ष समिति साईगलू के प्रधान करण सिंह तथा हंसराज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed