फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Additional counters will be increased in post offices for Raksha Bandhan

Mandi News: रक्षा बंधन के लिए डाकघरों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त काउंटर

Sat, 03 Aug 2024 07:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 03 Aug 2024 07:22 AM IST
विज्ञापन
Additional counters will be increased in post offices for Raksha Bandhan
जोगिंद्रनर डाकघर में काम में जुटे कर्मचारी- संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भाई-बहन के स्नेह के प्रतीक रक्षाबंधन के पर्व पर मंडी जिला समेत जोगिंद्रनगर में डाक विभाग महिलाओं के लिए अतिरिक्त काउंटर स्थापित करेगा। जोगिंद्रनगर में रक्षाबंधन से दस दिन पहले चार अतिरिक्त काउंटर स्थापित किए जाएंगे। रविवार के अवकाश के दिन भी डाकिया घर-घर राखी लेकर पहुंचेगा।
विज्ञापन

इन दिनों डाकघरों में दो अतिरिक्त काउंटर भी राखियों के लिए शुरू कर दिए हैं। रोजाना 100 से अधिक राखियां डाकघर जोगिंद्रनगर में ही पहुंच रही है, जबकि मंडी जिला के सुंदरनगर, सरकाघाट उप डाकघर के अलावा मंडी में स्थापित डाकघर के मुख्य कार्यालय में भी सैकड़ों राखियां पहुंचना शुरू हो चुकी हैं। इन्हें देश के कोने-कोने में पहुंचाने के लिए डाककर्मी अतिरिक्त काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मानसून सीजन में राखियां खराब न हों इसीलिए दस रुपये के विशेष वाटरप्रूफ लिफाफे में छह रुपये की टिकट के साथ देश के हर कोने में राखी डाक विभाग के डाकिए पहुंचाएंगे। इसके लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर डाकघर की अधीक्षक मलिका ने बताया कि पिछले साल भी करीब 15 हजार से अधिक राखियां जोगिंद्रनगर डाकघर से देश के कोने-कोने तक पहुंचाई गई थी। इस बार भी तय समय पर राखियां पहुंचाने के लिए डाक विभाग ने कमर कस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed