फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Action on illegal wood cutting, nine quintals of banned wood seized

Mandi News: अवैध लकड़ी कटान पर कार्रवाई, नौ क्विंटल प्रतिबंधित बालन जब्त

Thu, 26 Dec 2024 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 26 Dec 2024 07:48 AM IST
विज्ञापन
Action on illegal wood cutting, nine quintals of banned wood seized
धर्मपुर के बहरी में बालन डिपो में मौजूद लकड़ी को लेकर निरीक्षण करते वन व पुलिस विभाग के कर्मी।
धर्मपुर (मंडी)। क्षेत्र के बहरी क्षेत्र में अवैध लकड़ी कटान की शिकायत के बाद बुधवार को वन और पुलिस विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से जांच की। टीम ने बालन डिपो का निरीक्षण किया, जहां नौ क्विंटल प्रतिबंधित प्रजाति की बालन बरामद हुई। इसे विभाग ने जब्त कर लिया है। विभागीय जांच में पता चला कि यह लकड़ी मलकियती भूमि से काटी गई थी।
विज्ञापन

प्रधान मुख्य अरण्यपाल शिमला के कार्यालय में इस मामले की शिकायत पहुंची थी। जिसके आधार पर पुलिस और वन विभाग की टीम ने विस्तार से जांच की। मौके पर यह भी पाया गया कि जमीदारों को वन विभाग से बालन काटने की अनुमति मिली थी, लेकिन बालन डिपो में अन्य प्रतिबंधित प्रजातियों की लकड़ी भी पाई गई, जिनमें बदारे, आम, तुन्ही की लकड़ी की कुछ शाखाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

यह लकड़ी लगभग नौ क्विंटल पाई गई, जिसे मौके पर अलग किया गया और जब्त कर लिया गया। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि किसी सरकारी, डीपीएफ या यूपीएफ जंगल से लकड़ी नहीं काटी गई है। निरीक्षण टीम में वन परिक्षेत्र अधिकारी धर्मपुर पवन कुमार, पुलिस थाना पधर से एएसआई जागीर सिंह, आरक्षी सुधीर, वन खंड अधिकारी धर्मपुर संजय कुमार, वन रक्षक रिंकू, मनोहर लाल, रघुवीर सिंह, धर्मवीर और ग्राम पंचायत बहरी के उपप्रधान राजेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिनों धर्मपुर के बहरी में लकड़ी डंप करने का मामला सामने आया था। इस पर भाजपा नेता रजत ठाकुर ने वन विभाग के उच्चाधिकारियों से सवाल उठाए थे। अब विभागीय टीमें जांच कर रही हैं। बताया जा रहा है कि यहां बालन डिपो खोलने के लिए वन विभाग के पास आवेदन किया गया था।

इस पूरे मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। प्रतिबंधित बालन मिलने के मामले में कानूनन कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। -पवन कुमार, वन परिक्षेत्राधिकारी धर्मपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed