फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Acid attack: Mamata's last rites performed under police protection at Hanuman Ghat

तेजाब कांड : हनुमान घाट पर पुलिस के पहरे में हुआ ममता का अंतिम संस्कार

Sat, 22 Nov 2025 07:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 22 Nov 2025 07:04 AM IST
विज्ञापन
Acid attack: Mamata's last rites performed under police protection at Hanuman Ghat
मंडी के हनुमानघाट में पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार करते परिजन। संवाद
मंडी। बहुचर्चित तेजाब कांड पीड़िता ममता का अंतिम संस्कार शुक्रवार को उसकी अंतिम इच्छा के अनुसार मंडी के हनुमान घाट में किया गया। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में विधि-विधान से अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इससे पहले सैण मोहल्ले में शवयात्रा के दौरान चीख-पुकार और गमगीन माहौल ने लोगों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

सुबह रस्में पूरी करने के बाद शवयात्रा बिजली बोर्ड कार्यालय से होती हुई ब्यास नदी किनारे स्थित हनुमान घाट पहुंची। मायका पक्ष के लोग और आसपास के कुछ निवासी यात्रा में शामिल हुए। ससुराल पक्ष से भी कुछ लोग पहुंचे। इस पर मृतका के परिजनों ने कड़ा ऐतराज जताया। ममता के नाबालिग बेटे हर्ष ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

मायका पक्ष के लोगों ने कहा कि मृतका ने स्पष्ट लिखा था कि ससुराल पक्ष के लोग अंतिम संस्कार में न आएं, ऐसे में उनकी मौजूदगी अनुचित है। परिवार ने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की। परिजन सोशल मीडिया पर मृतका के नाम पर पैसा इकट्ठा करने वाले यू-ट्यूबर्स पर भी भड़के और उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सैण मोहल्ले के पड़ोसियों ने बताया कि घटना वाले दिन ममता गंभीर रूप से झुलसने के बावजूद खुद चलकर बाहर आई थी, लेकिन हालत इतनी दर्दनाक थी कि कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। चार दिन पीजीआई में जिंदगी और मौत से लड़ने के बाद बुधवार रात उसने दम तोड़ दिया।

अब दोनों बच्चे हमारे पास ही रहें
बहन ने मरने से पहले लिखित में बयान दिया था कि उसका अंतिम संस्कार हनुमानघाट मंडी में किया जाए और ससुराल पक्ष के किसी भी सदस्यों को शामिल नहीं किया जाए। बहन तो रही नहीं और आरोपी जीजा जेल में रहेगा। ऐसे में दोनों नाबालिग बच्चों का भविष्य कैसा होगा इसकी चिंता है। हम दोनों का पालन पोषण करने कर सकते हैं। करीब 18 वर्ष की रीया और 16 वर्ष के हर्ष को अभी अपने भले बुरे की परख नहीं है। हम चाहते हैं कि दोनों हमारे पास रहें। -लेख राज, ममता के भाई

तेजाब बेचने वालों पर हो कार्रवाई
समाज में इससे पहले भी कई बार तेजाब हमलों से महिलाएं/युवाओं को जान से हाथ धोना पड़ा है। आखिर इस घटना में आरोपी के पास तेजाब कहां से आया। तेजाब विक्रेता या मुहैया करवाने वाले पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। -राहुल, रिश्तेदार


यूट्यूबरों ने भरी जेब
इस हादसे में कुछ यूट्यूबर ने तरह-तरह का प्रचार कर हमदर्दी के बजाए पैसों की मांग कर जेब भरने का काम किया है। कुछ यूट्यूबर ने अपने को महिला के सगे रिश्तेदार बता कर लोगों से पैसों की मांग तक कर डाली और लोगों ने भी बिना सोचे समझे पैसा दिया है। इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
-अनिल कुमार, मृतका का भतीजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed