फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused of cheating 20 lakh digital arrest tax officer arrested

Mandi News: डिजिटल अरेस्ट कर अधिकारी से 20 लाख ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2024 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 16 Oct 2024 07:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating 20 lakh digital arrest tax officer arrested
यूपी से दबोचा आरोपी, 5 महीने से पुलिस कर रही थी तलाश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। साइबर क्राइम पुलिस मंडी की टीम ने सैन्य अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 20 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान की कुलवीर (27) पुत्र भोले राम निवासी गांव भाकावा, डाॅ. रसूलपुर, तहसील बहैरी, जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। ठगी के मामले में सैन्य अधिकारी ने पुलिस साइबर थाना मंडी में मामला दर्ज करवाया था। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता को डिजिटल अरेस्ट कर आरोपी ने 20 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था।
इसके बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता के नाम पर झूठे पार्सल भेजने की कहानी बनाई थी और पार्सल में गैरकानूनी सामान, जाली पासपोर्ट और नशीली दवाई होने के बारे में बताया था। आरोपी ने स्नातक तक की पढ़ाई की है और ठगी की राशि 2 ट्राजेंक्शन से ली थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक कंपनी भी बना रखी है। साइबर पुलिस आरोपी की 5 महीने से तलाश कर रही थी, लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी को टेक्निकल सर्विलांस और सोर्स रिपोर्ट के आधार पर गिरफ्तार किया गया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन मध्य खंड मंडी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अन्य राज्यों में भी इस तरह के ठगी के मामले दर्ज हैं। अन्य राज्य की पुलिस को भी इसकी तलाश है। इसे लेकर वहां की पुलिस से भी इस मामले में संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed