फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accused granted bail in theft case.

Mandi News: चोरी के मामले में आरोपी को मिली जमानत

Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused granted bail in theft case.
मंडी। नागधार में घर का ताला तोड़कर करीब 35 हजार रुपये के कांसे के बर्तन चोरी करने के आरोपी गगन को अदालत ने अस्थायी जमानत दे दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोर्ट नंबर-3 मंडी की अदालत ने आरोपी को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए हैं। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को ताराचंद घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और कांसे के बर्तन गायब थे। इनकी कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई गई। शिकायत के आधार पर सदर थाना मंडी में भारतीय न्याय संहिता की धारा 131(4) और 305 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गगन को गिरफ्तार किया था। आरोपी की ओर से दलील दी गई कि जांच लगभग पूरी हो चुकी है और उससे अब किसी तरह की बरामदगी या हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है। अदालत ने पुलिस रिपोर्ट और जांच की स्थिति देखने के बाद जमानत आवेदन स्वीकार कर लिया। आरोपी को अदालत की अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ने, जांच में सहयोग करने और गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed