{"_id":"6ab17b0ab91cdd78ab052a05","slug":"accusation-of-killing-a-bull-by-pushing-it-off-a-cliff-edge-mandi-news-c-90-1-ssml1045-214387-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बैल को ढांक से गिराकर मारने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बैल को ढांक से गिराकर मारने का आरोप
विज्ञापन
मंडी। बल्ह क्षेत्र में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक बैल को गाड़ी में लाकर सुनसान जगह पर ढांक से नीचे गिराने और घायल होने के बाद पत्थर मारकर उसकी जान लेने का आरोप लगा है। ग्राम पंचायत सरवध्वार के प्रधान भागीरथ की शिकायत पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत के अनुसार, चौकी चंद्राहण गांव निवासी जगदीश कुमार, पंकज कुमार, अमन और पवन कुमार आपस में दोस्त हैं। पंचायत प्रधान ने पुलिस को बताया कि उसे कुछ समय से स्थानीय लोगों के माध्यम से जानकारी मिल रही थी कि ये युवक लोगों के घरों से पशुओं को गोसदन में छोड़ने के नाम पर ले जाते थे और इसके बदले पैसे लेते थे। आरोप है कि इन गाय-बैलों को गाड़ी में ले जाकर सुनसान जगहों पर ढांक से नीचे गिरा दिया जाता था।
पुलिस को दी शिकायत में प्रधान के अनुसार बीते 12 सितंबर को चारों युवक सकड़ोहल से एक बैल को गाड़ी में लाए। आरोप है कि पाधर के पास जंगल में सुनसान जगह पर बैल को गाड़ी से उतारकर सड़क किनारे ढांक से नीचे खाई में धकेल दिया। गिरने से बैल बुरी तरह घायल हो गया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद युवकों ने घायल बैल के मुंह पर पत्थर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को आधा-अधूरा दफना दिया गया, जिससे घटना का किसी को पता न चले।
विज्ञापन
पुलिस अब घटनास्थल, शव और आरोपों से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। पशु पालन विभाग की टीम की मदद से भी पुलिस इस मामले में तथ्य जुटाएगी। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है।