फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accusation of attacking a house over a land dispute

Mandi News: जमीन विवाद में घर पर हमला करने का आरोप

Mon, 12 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Accusation of attacking a house over a land dispute
मंडी। बल्ह क्षेत्र के चतरौर गांव निवासी हुकम चंद और मनी राम ने जमीन विवाद में घर पर हमला करने, परिवार के सदस्यों से मारपीट करने, महिलाओं को धमकाने और गांव का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर मामले की उच्च अधिकारियों की निगरानी में जांच करवाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि नौ अक्तूबर को पूर्वाह्न करीब 11 बजे दोनों आरोपी कुछ अज्ञात लोगों को साथ लेकर शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों के घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने घर पर हमला करने की कोशिश की, गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकियां दीं। उस दिन वह ड्यूटी पर था और उसके परिवार के सदस्यों को निशाना बनाया गया।
विज्ञापन

शिकायत में कहा गया है कि जमीन का मामला जिला न्यायालय में विचाराधीन है। जमीन के बंटवारे को लेकर दावा दायर किया गया है, लेकिन दूसरे पक्ष ने कथित तौर पर कानूनी प्रक्रिया से बचने के लिए बाहरी लोगों की मदद से जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने, आरोपियों और उनके साथ आए अज्ञात लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed