फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Accident on four lane in Canada, car collides with truck

Mandi News: तीन वर्ष पूर्व निर्मित पुल पर आज तक नहीं चल पाए वाहन

Mon, 20 Apr 2026 01:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Accident on four lane in Canada, car collides with truck
बरसात से पहले ग्रामीणों की बढ़ी चिंता, क्षेत्र की खड्डों में उफान से बंद हो जाता है मार्ग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर क्षेत्र के अंतर्गत बनौन, सरोली, ब्लोथर फिहड़ और बिंगा गांवों को जोड़ने के उद्देश्य से करोड़ों रुपये की लागत से तीन वर्ष पूर्व निर्मित पुल पर आज तक वाहन नहीं चल पाए हैं। यह पुल पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण परियोजना के रूप में तैयार किया गया था। पुल के साथ लगभग दो किलोमीटर सड़क का निर्माण भी किया गया था, ताकि ग्रामीणों को बेहतर सड़क संपर्क सुविधा मिल सके।



हालांकि, न तो इस पुल का विधिवत उद्घाटन हुआ है और न ही दो किलोमीटर लंबी सड़क का कार्य पूरी तरह पूरा किया गया है। बरसात के मौसम में इस पुल और सड़क का महत्व और भी बढ़ जाता है। क्षेत्र की खड्डों में पानी के उफान के कारण जब मार्ग पूरी तरह बाधित हो जाता है, तब यह पुल गांवों तक पहुंचने का एकमात्र सुरक्षित विकल्प बनता है। आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए, यह मार्ग जीवनरेखा साबित हो सकता है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग और सरकार इस महत्वपूर्ण ढांचे की अनदेखी कर रहे हैं। समय रहते सड़क की मरम्मत और रखरखाव नहीं किया गया तो आने वाले बरसात के मौसम में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरी पंचायत के पूर्व प्रधान संजय ठाकुर, अश्विनी गुलेरिया, मिल्खी राम, विपन कुमार, कांशीराम, विद्या सागर, राज कुमार, संदीप कुमार, बंशी लाल, सूरत सिंह और रोशन लाल सहित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मुद्दे पर तुरंत ध्यान देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल का उद्घाटन कर सड़क मरम्मत का कार्य शुरू किया जाए।

बाॅक्स
जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है, धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं। पूर्व सरकार की ओर से शुरू किए गए कार्यों को पूरा करने में भी वर्तमान सरकार और स्थानीय विधायक असफल रहे हैं। -रजत ठाकुर, पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
बाक्स
मेरे ध्यान में इस सड़क का मामला नहीं है। जानकारी लेकर ही कुछ बता पाऊंगा। -अंशुमन सोनी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग मंडल धर्मपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed