फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   accident in mandi

जीप खाई में गिरी; एक की मौत, एक घायल

Mon, 09 Nov 2015 10:07 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, मंडी, करसोग/पांगणा
ब्यूरो अमर उजाला, मंडी, करसोग/पांगणा Updated Mon, 09 Nov 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
accident in mandi

क्षेत्र के घराटनाला के पास रविवार रात को एक बोलेरो जीप करीब चार सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार रात्रि एक बोलेरो जीप सुंदरनगर से फेगल की ओर आ रही थी। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। रात करीब एक बजे घराटनाला के पास लगभग 400 फुट गहरी खाई में जा लुढ़की। जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से पांगणा स्वास्थ्य संस्थान में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। मृतक की पहचान ओम प्रकाश 25 पुत्र मोहन सिंह गांव छड़यारा डाकघर पांगणा तहसी करसोग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

घायल व्यक्ति की पहचान राम प्रकाश (उम्र 45 साल) पुत्र हेमचंद गांव फेगल डाकघर प्रेसी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार निहरी वेद प्रकाश के माध्यम से मृतक के परिजनों को दस हजार और घायल को 5000 रुपये फौरी राहत के रूप में दिए। सीपीएस मनसाराम ने इस सड़क हादसे पर शोक व्यक्त किया है व मृतक के परिजनों को सांत्वना दी है। इधर, डीएसपी सुंदरनगर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर दिया गया। छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed