{"_id":"6b082f9e82083ba6470a20b7","slug":"private-coaching-centers-will-be-required-to-register-within-three-months-mandi-news-c-90-1-mnd1001-223038-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: निजी कोचिंग सेंटरों को तीन माह के भीतर करवाना होगा पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: निजी कोचिंग सेंटरों को तीन माह के भीतर करवाना होगा पंजीकरण
विज्ञापन
जिले के सभी निजी कोचिंग संस्थानों के लिए पंजीकरण अनिवार्य
हर शाखा का अलग बनेगा प्रमाणपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में संचालित सभी निजी कोचिंग सेंटरों को अब तीन माह के भीतर पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। निर्धारित समयावधि में पंजीकरण नहीं करवाने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचित हिमाचल प्रदेश निजी कोचिंग केंद्र (पंजीकरण एवं विनियमन) नियमों के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है।
उपायुक्त के निर्देशों के तहत जिला स्तर पर गठित समिति को इन नियमों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति निजी कोचिंग केंद्रों के पंजीकरण, पंजीकरण प्रमाणपत्र के नवीनीकरण और इससे संबंधित अन्य मामलों का निपटारा करेगी।
वर्तमान में संचालित सभी निजी कोचिंग सेंटरों को संबंधित पत्र जारी होने की तिथि से तीन माह के भीतर प्रपत्र-ए पर पंजीकरण के लिए आवेदन करना होगा। इसके साथ निर्धारित शुल्क जमा करवाना भी अनिवार्य होगा। पंजीकरण प्रमाणपत्र की वैधता तीन वर्ष होगी। जिन संस्थानों की एक से अधिक शाखाएं संचालित हैं, उन्हें प्रत्येक शाखा का अलग-अलग पंजीकरण करवाना होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
पंजीकृत संस्थानों को प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त होने से पहले प्रपत्र-सी पर नवीनीकरण के लिए आवेदन करना होगा। इसके साथ निर्धारित शुल्क भी जमा करवाना अनिवार्य होगा। नियमों की अवहेलना करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। -यशवीर कुमार, उप निदेशक, उच्च शिक्षा, जिला मंडी