फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   AAP took out a rally in Jogindernagar

जोगिंद्रनगर में आप ने निकाली बदलाव रैली

Sat, 28 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
AAP took out a rally in Jogindernagar
जोगिंद्रनगर शहर में रैली निकालते आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी। - फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में आम आदमी पार्टी ने शनिवार को बदलाव रैली निकाली। यह रैली गुरुद्वारा परिसर से रामलीला मैदान तक निकाली गई। बदलाव रैली की अगुवाई पूर्व कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव एवं आम आदमी पार्टी के नेता ठाकुर रविंद्रपाल के साथ बृजगोपाल शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। कन्या पाठशाला, पुलिस थाना और पठानकोट चौक से होते हुए रैली दोपहर 2:00 बजे रामलीला मैदान पहुंची। आप नेता ठाकुर रविंद्रपाल और बृज गोपाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन

दोनों ही दलों ने वोट की राजनीति कर सत्ता का सुख भोगा। प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए दोनों ही पार्टियां नाकाम साबित हुईं। उधर, इस रैली को मंडल भाजपा अध्यक्ष पंकज जम्वाल ने फ्लॉप बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
शहर में लगा जाम
रैली के कारण नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। इसके चलते वाहनों में बैठे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बदलाव रैली से पहले शुक्रवार देर रात को शहरी क्षेत्र में रिहायशी भवनों पर बिना अनुमति से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के पोस्टर लगाने पर भी भवन मालिक भड़क उठे। लोगों ने दीवारों पर लगे पोस्टरों को हटा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed