फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   aanganbadi worker on strick

काले दुपट्टे लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने निकाली रैली

Mon, 11 Jul 2016 07:31 PM IST
मंडी
मंडी Updated Mon, 11 Jul 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
aanganbadi worker on strick
मंडी उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला

जोगिंद्रनगर/मंडी। आंगनबाड़ी वर्कर एवं हेल्पर्ज यूनियन ने मांगों के समर्थन में शहर में काले दुपट्टे पहन कर रैली निकाली। रैली के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मुख्यमंत्री को मांगपत्र भी प्रेषित किया। यूनियन की राज्य महासचिव राजकुमारी, जिला प्रधान हमेंद्री शर्मा, सचिव सुमित्रा ठाकुर, कोषाध्यक्ष विमला शर्मा और सीटू जिला प्रधान भूपेंद्र सिंह व गोपेंद्र शर्मा ने कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेरी मंच से उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली। इसके बाद प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। राज्य महासचिव राजकुमारी ने कहा कि यूनियन ने नौ जून से 11 जुलाई तक पूरे प्रदेश में अपनी मांगों के लिए प्रदर्शन किया है। हिमाचल सरकार कार्यकर्ताओं का शोषण कर रही है।

विज्ञापन


पूरे देश में हिमाचल ही एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर को नाममात्र मानदेय दिया जा रहा है। यूनियन ने हरियाणा और पंजाब की तर्ज पर 7500 रुपये मासिक मानदेय देने की मांग उठाई है। इसके अलावा सेवानिवृत्ति लाभ तथा पेंशन की सुविधा की भी मांग उठाई है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी घोषित किए जाए। पोषाहार सरकार खरीदकर उपलब्ध करवाए और ईंधन राशि बढ़ाई जाए। सेवानिवृत्ति की आयु केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार 65 वर्ष की जाए। सीटू के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस पार्टी की राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की हैं।
विज्ञापन


गत तीन सालों से एनआरएचएम के बिल अदा नहीं किए गए हैं। दो सितंबर को भी हड़ताल की जाएगी। 28 सितंबर को शिमला सचिवालय के बाहर ‘घेरा डालो, डेरा डालो’ आंदोलन होगा। उधर, सीटू से संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर यूनियन की चौंतड़ा और द्रंग प्रोजेक्ट कमेटियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोगिंद्रनगर में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान नेता कुशाल भारद्वाज, यूनियन की प्रधान सपना ठाकुर, उपप्रधान रानी देवी, रीता देवी, मनसा देवी, अर्चना, शीला ठाकुर, रेखा, युवा नेता सुनील बरवाल व छात्र नेता संजय जम्वाल आदि के नेतृत्व में रैली निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed