{"_id":"dcee8ca6f2af7dc7f899f50d046667b0","slug":"aag-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग की पांच घटनाओं में लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग की पांच घटनाओं में लाखों का नुकसान
ब्यूरो, अमर उजाला/मंडी
Updated Thu, 12 Nov 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी/पधर/चौंतड़ा। जिले में दीपावली पर आग की पांच घटनाएं हुईं, जिसमें लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका गया है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर करोड़ों रुपये की संपत्ति राख होने से बचा ली। पांच घटनाओं में तीन गौशालाएं, एक छह कमरों का मकान व एक होटल में आग लगी। विभागीय टीमें आग से नुकसान का आकलन करने में जुटी हुई हैैं। दमकल विभाग की टीम ने करोड़ों रुपये की संपत्ति बचाई है।
उपमंडल की कुन्नू पंचायत के घुमारड़ा गांव में छह कमरों के दो मंजिला मकान सहित एक रसोई घर जल कर राख हो गई। अग्निकांड से तीन परिवार प्रभावित हुए हैं। आग लगने का कारण बिजली का शॉट सर्किट बताया जा रहा है। घटना में प्रभावित परिवारों का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार दीपावली की रात करीब आठ बजे घुमारड़ा निवासी महेंद्र सिंह और ब्यास देव पुत्र कली राम और उनकी माता ब्रेसती देवी के मकान में आग लग गई। ग्रामीणों ने मकान से चिंगारी की लपटें उठती देखीं। समीप के गरलोग, सजौन, शेगलडुघ सहित स्थानीय घुमारड़ा गांव के लोग बचाव के लिए तुरंत घटनास्थल पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। वहीं मंडी से दमकल विभाग का वाहन और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना में महेंद्र सिंह की चालीस हजार रुपये नकदी व सोने चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान जलकर राख हो गए। प्रशासन की ओर से वीरवार प्रात: नायब तहसीलदार पधर ज्ञान चंद ठाकुर, कानूनगो धर्म सिंह, पटवारी वंदना कुमारी, सतीश भाटिया, वन रक्षक नरेंद्र कटवाल, बीडीसी सदस्य कुलदीप शर्मा, पंचायत प्रधान दलीप सिंह, उपप्रधान मिलखी राम, वार्ड सदस्य गुड्ड़ी देवी, जय सिंह राणा, अच्छर सिंह ठाकुर, ज्योति प्रकाश ने घटनास्थल का दौरा कर प्रभावित महेंद्र सिंह को दस हजार और ब्यास देव तथा ब्रेसती देवी को पांच-पांच हजार की फौरी राहत सहित दो दो तिरपाल मुहैया करवाए गए हैं। वहीं, पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। एएसआई जोगिंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस बल ने घटनास्थल का दौरा किया।
वहीं ग्राम पंचायत चौंतड़ा के साथ सटे गांव डमेहढ़ में छोटी दीपावली की रात को रमेश कुमार पुत्र भौरा राम की गौशाला जलकर राख हो गई। घटना में दो मवेशी भी जिंदा जल गए। घटना में करीब एक लाख रुपये का नुकसान हो गया। स्थानीय विधायक गुलाब सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और प्रशासन की ओर से प्रभावित को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया। तहसील जोगिंद्रनगर ने प्रभावित रमेश कुमार को फौरी राहत के रूप में दस हजार रुपये प्रदान किए।
विज्ञापन
वहीं, गलमा निवासी मोहन की गौशाला में आग लग गई। घटना में करीब तीस हजार का नुकसान आंका गया है। बलद्वाड़ा में भी संतोष कुमार की सूचना पर दमकल विभाग की टीम रवाना हुई, लेकिन आग पर काबू पाने पर नेरचौक से ही टीम वापस लौट गई। इस क्षेत्र में भी गौशाला जलकर राख हो गई। मंडी शहर के समखेत्तर स्थित एक होटल में आतिशबाजी से आग लग गई। घटना में करीब पांच हजार रुपये का नुकसान आंका गया है, जबकि दो लाख रुपये की संपत्ति बचाई गई है। जोनल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि दीपावली के अवसर पर पटाखों से जलने के चार केस रिपोर्ट हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है।