फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Verma Club won the match by 45 runs; Gaurav Markan was named Player of the Match.

Mandi News: वर्मा क्लब ने 45 रन से जीता मुकाबला, गौरव मार्कन बने प्लेयर ऑफ द मैच

Sat, 03 Oct 2026 07:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
Verma Club won the match by 45 runs; Gaurav Markan was named Player of the Match.
सरकाघाट (मंडी)। जीडीसी सरकाघाट मैदान में खेले गए थर्ड फ्रेंड्स क्लब क्रिकेट क्लब 2026 के लीग मुकाबले में वर्मा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यॉर्कशायर मंडयाल को 45 रन से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वर्मा क्लब ने निर्धारित 15 ओवर में 166 रन बनाए और 8 विकेट गंवाए। टीम की ओर से गौरव मार्कन ने 32 गेंदों पर 66 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि रिधम सत्यवान ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यॉर्कशायर मंडयाल की टीम 15 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन ही बना सकी। कप्तान कपिल देव ने 31 गेंदों पर 47 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। वर्मा क्लब की ओर से चिराग वर्मा, योगजीत सिंह और राहुल सेन ने दो-दो विकेट हासिल किए। शानदार बल्लेबाजी के लिए गौरव मार्कन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed