फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A new example of greenery on rocky land

Mandi News: पथरीली जमीन पर हरियाली की नई मिसाल

Tue, 11 Aug 2026 04:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 04:03 AM IST
विज्ञापन
A new example of greenery on rocky land
नाचन में 95 फीसदी पौधे जीवित
विज्ञापन

गोहर (मंडी)। पथरीली जमीन को हरित क्षेत्र में बदलने की चुनौती नाचन वनमंडल ने जनसहयोग और बेहतर देखरेख से हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री वन विस्तार योजना के तहत मछरोट बीट में किए गए पौधरोपण में करीब 95 प्रतिशत पौधों का जीवित रहना वन विभाग के प्रयासों की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

योजना के लिए बासा ब्लॉक के डीपीएफ कठला और महारण को चुना गया था। दोनों स्थानों पर कुल 10 हेक्टेयर भूमि में वनीकरण किया गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने सामान्य पौधरोपण के बजाय पथरीली भूमि का अनुकूल मॉडल अपनाया। स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप पौधों की प्रजातियों का चयन किया गया। इस अभियान की खास बात यह रही कि वन विभाग के साथ ग्रामीण भी संरक्षण कार्य में जुड़े। महिला मंडलों और सामुदायिक संगठनों ने पौधों की देखभाल में सहयोग किया। वन मंडलाधिकारी नाचन सुरेंद्र कुमार कश्यप के अनुसार योजना को जाइका वानिकी परियोजना के तहत विभागीय स्तर पर लागू किया गया। करीब 25 हजार पौधे लगाने के बाद 95 प्रतिशत जीवितता यह दर्शाती है कि प्रतिकूल भूमि पर भी योजनाबद्ध तरीके से वनीकरण संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed