{"_id":"6790d9151045e6a3bf02d6b4","slug":"a-new-entrance-will-be-built-in-bal-school-mandi-at-a-cost-of-rs-5-lakh-mandi-news-c-90-1-ssml1024-145935-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बाल स्कूल मंडी में पांच लाख रुपये से बनेगा नया प्रवेश द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बाल स्कूल मंडी में पांच लाख रुपये से बनेगा नया प्रवेश द्वार
Thu, 23 Jan 2025 05:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 23 Jan 2025 05:09 AM IST
विज्ञापन
मंडी। राजकीय विजय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मंडी को जल्द ही नया प्रवेश द्वार मिलेगा। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने इसके लिए पांच लाख रुपये का फंड स्वीकृत कर दिया है। लंबे समय से स्कूल के प्रवेश द्वार पर नाम अंकित न होने के कारण बाहर से आने वाले विद्यार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब नया प्रवेश द्वार बनने से यह दिक्कत भी दूर हो जाएगी।
स्कूल का गेट पहले डाइट के बाहर था। मगर मल्टी कांप्लेक्स का निर्माण शुरू होने पर इसे हटा दिया गया। वर्तमान में अस्थायी प्रवेश द्वार का उपयोग किया जा रहा है। इस पर स्कूल का नाम अंकित नहीं है। बता दें कि यह विद्यालय 1866 में एंग्लो वर्नाक्युलर मिडिल स्कूल के रूप में शुरू हुआ था। वर्ष 1921 में राजा विजय सेन ने इसे विजय हाई स्कूल के रूप में स्थापित किया।
1986 में इसे राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का दर्जा मिला था। बाल स्कूल में कुछ वर्षों से अस्थायी तौर पर प्रवेश द्वार बनाया गया, लेकिन इस पर नाम न होने बाहर से परीक्षा देने वाले बच्चों को परेशान होना पड़ता था। मगर नए गेट के निर्माण के बाद स्कूल के नाम और लोकेशन को स्पष्ट रूप से दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, स्कूल प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने बताया कि प्रवेश द्वार का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए हिमुडा के अधिकारी जल्द ही निरीक्षण करके काम शुरू करेंगे। प्रधानाचार्य ने फंड प्रावधान करने के लिए उपायुक्त अपूर्व देवगन का आभार जताया है। बताया कि स्कूली व बाहरी विद्यार्थियों को गेट बनने से सुविधा मिलेगी।