फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A lifetime's earnings turned to ashes before their eyes; wife fainted from shock.

Mandi News: आंखों के सामने राख हो गई जिंदगीभर की कमाई, पत्नी सदमे में बेहोश

Sat, 29 Aug 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A lifetime's earnings turned to ashes before their eyes; wife fainted from shock.
आग की लपटों में गहने, नकदी और जरूरी दस्तावेज भी जले
विज्ञापन

साइड स्टोरी...
मोहन लाल
थाची (मंडी)। डमसेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात लगी भीषण आग ने नैणु राम के परिवार की पूरी दुनिया ही उजाड़ दी। चंद घंटों में मकान राख के ढेर में बदल गया। आग के साथ परिवार की जीवनभर की मेहनत, जमा-पूंजी और भविष्य के सपने भी जल गए।

पीड़ित नैणु राम ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली और इतनी विकराल थी कि परिवार के सदस्यों को घर से सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। अपनी जान बचाकर बाहर निकलना ही उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गया। घर के भीतर रखे सोने के गहने, नकदी, कपड़े, जरूरी घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं आग की भेंट चढ़ गईं। जमीन-जायदाद से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

नैणु राम ने बताया कि जिस घर को उन्होंने वर्षों की मेहनत और अपनी जमा-पूंजी से बनाया था, उसे अपनी आंखों के सामने जलते देख वह स्तब्ध रह गए। वह कुछ कर पाते, इससे पहले ही आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग का भयावह मंजर देखकर उनकी पत्नी सदमे में बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक रात में सब कुछ खो देने के बाद परिवार के सामने अब रहने और गुजर-बसर का संकट खड़ा हो गया है। नैणु राम का कहना है कि आज परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा लगभग कुछ भी नहीं बचा है। जिस आंगन में कभी परिवार की खुशियां बसती थीं, वहां अब राख और जले हुए सामान के अवशेष बचे हैं। पीड़ित परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता अब सिर पर छत और नए सिरे से जिंदगी शुरू करने की है। जीवनभर की कमाई पलभर में राख होने के बाद परिवार गहरे सदमे में है और भविष्य को लेकर चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed