फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A glimpse of folk culture will be seen in Tungal Mahotsav

Mandi News: तुंगल महोत्सव में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक

Mon, 03 Mar 2025 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 05:00 PM IST
विज्ञापन
A glimpse of folk culture will be seen in Tungal Mahotsav
पांच से मनाया जाएगा महोत्सव, कला मंच ने तैयारियों पर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। उपमंडल मुख्यालय कोटली में तुंगल कला मंच की ओर से तुंगल महोत्सव आगामी 5-6 अप्रैल को मनाया जाएगा। सोमवार को तुंगल कला मंच की बैठक विश्राम गृह में हुई। इसकी अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवं पंचायत समिति के उपाध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने की। बैठक में अगले माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले दो दिवसीय तुंगल महोत्सव की रूपरेखा तैयार की गई।
तय किया कि 5 अप्रैल को कार्यक्रम का आगाज एक भव्य जलेब के साथ किया जाएगा। आयोजन के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले सभी कार्यक्रम तुंगल क्षेत्र की लोक संस्कृति पर आधारित रहेंगे। इसमें क्षेत्र की तुंगल नाटी मुख्य आकर्षण रहेगी। रीतियों के गीत, दाभड़ी, सरलोढी, भ्यागड़े जैसे अन्य लोक संस्कृति से जुड़े गीत, नृत्य एवं नाटक भी स्थानीय लोक कलाकारों, महिला मंडलों तथा स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन

तुंगल कला मंच के सचिव पवन कुमार ने बताया कि आयोजन में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों को आयोजन समिति के पास पंजीकरण करवाना अनिवार्य रहेगा। तुंगल कला मंच के अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की विलुप्त हो रही संस्कृति को बढ़ावा देकर युवा पीढ़ी को इसके प्रति जागरूक करना है। बैठक में तुंगल कला मंच के संस्थापक प्रशांत मोहन, ग्राम पंचायत लागधार के प्रधान राकेश राणा, दलीप, जोध सिंह, मेघ सिंह, काहन सिंह, चंद्रमणी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed