फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A fine of Rs 2 lakh was imposed for tax evasion during the festive season.

Mandi News: त्योहारी सीजन के बीच टैक्स चोरी पर दो लाख रुपये जुर्माना

Sat, 27 Sep 2025 07:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:52 PM IST
विज्ञापन
A fine of Rs 2 lakh was imposed for tax evasion during the festive season.
जोगिंद्रनगर (मंडी)। त्योहारी सीजन में राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने मंडी-पठानकोट हाईवे पर नाकाबंदी कर बिना बिल लाया जा रहा सामान पकड़ा। विभागीय टीम ने करीब 20 कारोबारियों पर शिकंजा कसा और करीब दो लाख रुपये जुर्माना वसूला। इनमें कुछ कारोबारी पंजाब राज्य के शामिल हैं। बिना बिल के उत्पाद लाकर कारोबारी सरकारी कोष को चूना लगा रहे थे।
विज्ञापन

मंडी-कांगड़ा सीमा पर घट्टा से द्रंग तक विभाग की टीमें पेट्रोलिंग कर ऐसे वाहनों की चेकिंग कर रही हैं जो बिना बिल से सामान को कारोबारियों तक पहुंचा रहे हैं। विभाग की पकड़ में ऐसे मामले आए तो कारोबारियों ने उन्हें केवल उत्पाद के सैंपल बताकर टैक्स चोरी का प्रयास किया। इस पर टीम ने नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई।
विज्ञापन

राज्य कर एवं आबकारी विभाग जोगिद्रनगर सर्किल की ईटीओ सुनीता गुरंग ने बताया कि जोगिंद्रनगर सर्किल के अधीन आने वाले घट्टा से मेहड़, चौहारघाटी के बरोट के अलावा लडभड़ोल क्षेत्र और नेरी लांगणा तक विभाग की टीमें दबिश देकर बाहरी राज्य के कारोबारियों के गोदामों से भी दस्तावेज खंगालकर आवश्यक कार्रवाई अमल में ला रही है। कहा कि त्योहारी सीजन को देखते हुए टीमें चौकस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed