फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A confluence of dance, singing and musical instruments, the magic of art spread on the stage.

Mandi News: नृत्य-गायन और वादन का संगम, मंच पर बिखरा कला का जादू

Wed, 11 Feb 2026 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
A confluence of dance, singing and musical instruments, the magic of art spread on the stage.
मंडी। जिला मुख्यालय की इंदिरा मार्केट के संकन गार्डन स्थित ओपन थियेटर में मंगलवार शाम पहली बार आयोजित शास्त्रीय संगीत, नृत्य एवं वादन संध्या ने सांस्कृतिक माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने किया। रंगीन रोशनियों के बीच घुंघरुओं की झंकार और शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियों ने वातावरण को सुरमयी बना दिया। स्थानीय एवं उभरते कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्वर कोकिला के नाम से विख्यात शुक्ला शर्मा, सरोद वादक एवं संगीतज्ञ दीपक गौतम ने मंच पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संध्या को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

संजय पुजारी ने संगीत से माहौल को सुरमय बनाया। ईशा कुमारी और विशेष सिंह की प्रस्तुतियों ने नृत्य और संगीत के रंग मंच पर बिखेरे। जितेंद्र के प्रदर्शन ने ऊर्जा का संचार किया। तपस नृत्य अकादमी की सामूहिक प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमा की नृत्य प्रस्तुति के साथ नरेश के गायन ने मधुरता घोली। संतोष गुप्ता ने नृत्य के जरिए सराहना बटोरी। हिमाचल के प्रथम पुरुष कथक स्नातक दिनेश गुप्ता की नृत्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों का उत्साह बनाए रखा।

उधर, डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि कला-संस्कृति से जुड़ी विविध गतिविधियों का आयोजन इस बार शहर के बीचोबीच संकन गार्डन में किया जा रहा है। इस अवसर पर डॉ. मनु गुप्ता (आईएएस प्रोबेशनर), उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क मंजुला कुमारी, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी, साहित्यकार दिनेश धर्मपाल, जगदीश कपूर, रूप उपाध्याय, उमेश गौतम, रुपेश्वरी शर्मा, चंपा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed