फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   A car hit a truck parked in the tunnel, one dead, one injured

Mandi News: टनल में खड़े ट्रक को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत, एक जख्मी

Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 18 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
A car hit a truck parked in the tunnel, one dead, one injured
नगवाईं (मंडी)। मंडी-कुल्लू राजमार्ग पर औट टनल में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। हादसा बुधवार देर रात हुआ। पुलिस के अनुसार कैंची मोड पर भूस्खलन होने से जाम लगा था। इस दौरान टनल के अंदर लाइन में खड़े ट्रक को तेज रफ्तार ऑल्टो चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार सवार की मौत हो गई जबकि कार चालक जख्मी है। हादसे के बाद दोनों को 108 के माध्यम से औट अस्पताल लाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने सुंदरनगर के खुराहल निवासी मनोज कुमार (32) को मृत घोषित कर दिया जबकि कार चालक राजेंद्र कुमार (32) जख्मी है। बाद में उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों एक ही गांव से हैं। हादसे के बाद पंडोह निवासी बिटू ने औट थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ऑल्टो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि औट थाना प्रभारी कर्ण ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed